Wants To Be Part Of Scripts That He Really Believes In says Kunal Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुणाल बोले- उन्हीं फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं जिन पर...

khaskhabar.com: बुधवार, 07 फ़रवरी 2018 5:23 PM (IST)
कुणाल बोले- उन्हीं फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं जिन पर...
नई दिल्ली। फिल्म ‘रंग दे बसंती’, ‘वीरम’ और ‘कौन कितने पानी में’ में काम कर चुके अभिनेता कुणाल कपूर ने कहा कि वह ऐसी पटकथा का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिस पर उन्हें विश्वास हो। यह पूछे जाने पर कि वह फिल्म के चयन को लेकर बेहद चुनिंदा क्यों हैं, कुणाल ने मुंबई से एक ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैंने बहुत कम फिल्में करने का फैसला लिया है। एक कलाकार के रूप में आप ऐसे कंटेंट और फिल्मों चाहते हैं जो आपको उत्साहित करे। मेरे लिए कलाकार बनने की वजह यही है कि मुझे अभिनय और फिल्में पसंद हैं। लेकिन, मैं उन पटकथाओं का हिस्सा बनना चाहता हूं, जिन पर मैं विश्वास करता हूं।’’ अभिनेता (40) ने कहा कि वह किसी फिल्म पर हामी भरने के बाद पछताना नहीं चाहते। इसीलिए उन्होंने कम फिल्में कीं। लेकिन, अब स्थिति बदली है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष, मैंने 5 फिल्मों में काम किया, जो मेरे लिए एक तरह का रिकॉर्ड ही है। मेरे पास कई प्रस्ताव आए, जो काफी रोमांचक हैं। इसलिए आप मुझे अधिक बार देख पाएंगे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement