Vrishbha roar will resonate from tomorrow: Mohanlal is bringing an epic of cinema!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कल से गूंजेगी वृषभा की दहाड़ : मोहनलाल लेकर आ रहे हैं सिनेमा का महाकाव्य!

khaskhabar.com: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 4:11 PM (IST)
कल से गूंजेगी वृषभा की दहाड़ : मोहनलाल लेकर आ रहे हैं सिनेमा का महाकाव्य!
मुंबई। काउंटडाउन अब खत्म होने को है! बहुप्रतीक्षित एपिक एंटरटेनर वृषभा कल से अपनी दहाड़ सुनाने को तैयार है। मलयालम सुपरस्टार लालेटन मोहनलाल इस ऐतिहासिक किरदार में नज़र आने वाले हैं, जो दर्शकों को देगा ड्रामा, विजुअल्स और ऐसी कहानी जो पहले कभी नहीं देखी! मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि कल होगा फिल्म की जर्नी का अगला बड़ा पड़ाव – ग्लोबल फैंस को मिलेगा एक्सक्लूसिव कंटेंट, धमाकेदार कोलैब्स और वृषभा की दुनिया का ऑफिशियल अनावरण। मोहनलाल ने आज सोशल मीडिया पर लिखा, “इंतज़ार खत्म… दहाड़ कल से शुरू! तैयार हो जाइए वृषभा की दुनिया में कदम रखने के लिए।” नंदा किशोर के लेखन और निर्देशन में बनी ये फिल्म, भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य और महत्वाकांक्षी प्रस्तुतियों में से एक मानी जा रही है। कनेक्ट मीडिया और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अभिषेक व्यास स्टूडियोज़ ने इसे पेश किया है।
फिल्म की खासियतः विशाल बैटल सीक्वेंसेज़, इमोशन से लबरेज़ ड्रामा, पावरहाउस परफॉर्मेंसेज़ (लीड बाय मोहनलाल)
म्यूज़िक: सैम CS।
साउंड डिज़ाइन: रेसुल पूकुट्टी
मलयालम और तेलुगु में एक साथ शूट हुई वृषभा फिल्म, हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज़ होगी – यानी सच्चा पैन-इंडियन महाकाव्य! ‘वृषभा’ – भारतीय सिनेमा की नई दास्तां, जो ग्रैंड्योर की परिभाषा बदलने आ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement