vipul shah talk about pahlaj nihalani Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहलाज को बेवजह निशाना बनाया जा रहा: विपुल शाह

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 11:11 AM (IST)
पहलाज को बेवजह निशाना बनाया जा रहा: विपुल शाह
विपुल शाह की हालिया रिलीज फिल्म ‘कमांडो-2’ अच्छा-खासा कारोबार कर रही है। वह फिल्मों में रियलिस्टिक एक्शन के पैरोकार हैं और इस तरह की एक्शन फिल्में बनाना चाहते हैं जो पर्दे पर वास्तिवक लगे। देश में बन रही एक्शन फिल्मों के बारे में पूछने पर वह कहते हैं, ‘मैं उस तरह की एक्शन फिल्में बनाना चाहता हूं जो रियलिस्टिक लगे। मुझे बेवजह हवा में उड़कर मारना, और बहुमंजिली इमारत से छलांग लगाने के उल-जलूल स्टंट और एक्शन दृश्य पकाऊ लगते हैं और दर्शक उससे कनेक्ट भी नहीं कर पाते।’ वह कहते हैं, ‘मैं मानता हूं कि एक्शन फिल्में बनाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि इस दौरान कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। हर एक्शन फिल्म दूसरी एक्शन फिल्म से किस तरह अलग लगे, इस पर खासा ध्यान देना पड़ता है और अब तक हमारे बॉलीवुड में भी एक्शन फिल्मों का पैटर्न बदल रहा है। हम एक्शन के मामले में हॉलीवुड को टक्कर दे रहे हैं।’

[ कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट! ]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement