veere di wedding new song veere veere release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का एक और नया गाना हुआ रिलीज...आप भी देखें...

khaskhabar.com: बुधवार, 16 मई 2018 5:16 PM (IST)
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ जल्द ही रिलीज होने वाली है और फिल्म के प्रोड्यूसर्स भी इस फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म पर काम करने में लगे हुए हैं। इसी बीच फिल्म के एक-एक कर नए गाने रिलीज हो रहे है। फिल्म का तीसरा गाना ‘वीरे’ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का यह गाना चारों दोस्तों की यारी को दिखा रहा है और चारों एक दूसरे के साथ कितने कम्फर्टेबल हैं। गाना देखने में तो आपको अच्छा लगेगा ही लेकिन गाने के लिरिक्स और म्यूजिक भी आपको काफी पसंद आने वाले हैं। फिल्म के इस गाने को विशाल मिश्रा, अदिती सिंह शर्मा, यूलिया वंतूर, धवानी भानुशाली, निकिता आहूजा, पायल देव और शारवी यादव ने गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स अनविता दत्त ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक विशाल मिश्रा द्वारा दिया गया है। गाने में स्वरा, करीना, सोनम और शिखा का अंदाज आपको काफी पसंद आने वाला है। गाने को काफी अच्छी तरह से फिल्माया गया है। बता दें, इससे पहले फिल्म के गाने ‘तारीफां’ और ‘भागंड़ा तां सजदा’ को रिलीज किया जा चुका है।यहां देखें वीडियो..

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement