Advertisement
वरुण धवन ने बताया बेबी जॉन का कब आएगा ट्रेलर

वरुण धवन ने अभिनेता- गायक दिलजीत दोसांझ और ‘बेबी जॉन’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं कीर्ति सुरेश के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया था। वीडियो में तीनों हंसी-मजाक करते दिखे थे। क्रिसमस पर रिलीज को तैयार 'बेबी जॉन' में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ अहम रोल में हैं।
फिल्म की शूटिंग मुंबई और केरल के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में की गई। संगीत थमन एस ने और सिनेमैटोग्राफी किरण कौशिक ने तैयार किया। निर्माण जियो स्टूडियोज, सिने 1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में वो सामंथा रुथ प्रभु के साथ ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आए थे। अभिनेता, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’ में एक कैमियो भूमिका में भी दिखे। वरुण धवन की झोली में ‘बेबी जॉन’, ‘भेड़िया 2’, ‘नो एंट्री 2’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी है। -IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


