Varun Dhawan praises street dance three d director Remo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वरुण धवन ने फिटनेस को लेकर की तारीफ तो रेमो ने किया यह कमेंट

khaskhabar.com: रविवार, 19 मई 2019 4:29 PM (IST)
वरुण धवन ने फिटनेस को लेकर की तारीफ तो रेमो ने किया यह कमेंट
मुंबई। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि निर्देशक की फिटनेस का स्तर हर किसी को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करता है। वरुण ने रविवार को ट्वीट किया, गुड मॉर्निग। जब आपके निर्देशक बहुत फिट हो तो आपको भी (एक्सरसाइज इमोजी) करना पड़ता है। यहां मौजूद सभी को रेमो कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी थी जिसमें अभिनेता और निर्देशक दोनों बिना शर्ट के नजर आ रहे थे। वरुण की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांस थ्री डी के निर्देशक हैं रेमो। रेमो ने कमेंट किया, यह पूरी टीम की एनर्जी है जो मुझे फिट रहने को मजबूर करती है। इस फिल्म में वरुण के अलावा प्रभु देवा, नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। (IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement