Vaani Kapoor shares her biggest lesson from pandemic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाणी कपूर ने महामारी से मिले सबसे बड़े सबक को साझा किया

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जुलाई 2020 09:20 AM (IST)
वाणी कपूर ने महामारी से मिले सबसे बड़े सबक को साझा किया
मुंबई । अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि उन्होंने कोविड महामारी से सबसे बड़ा सबक यही सीखा है कि हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। वाणी ने आईएएनएस से कहा, "मेरा मानना है कि सबसे बड़ा सबक यही है कि आगामी भविष्य के लिए असाधारण तैयारी महत्वपूर्ण है, ताकी अगर इस तरह से कुछ फिर हो तो हम तैयार रहें।" वाणी ने आगे कहा कि महामारी के दौरान मिली दूसरी सीख प्रशंसा का भाव है।
उन्होंने आगे कहा, "मैंने एक नए तरीके पर भी गौर किया है, वह यह कि हमने अपनी जिंदगी के लिए और हम जिसे प्यार करते हैं, उसके लिए प्रशंसा की एक नई भावना महसूस करना सीख लिया है। लोगों को कई चीजों को लेकर आभारी होना चाहिए। इसके अलावा, यह भी याद रखें कि हमें चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।"
लॉकडाउन के पूरी तरह से हटने के बाद वाणी अपने काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म अक्षय कुमार के साथ 'बेलबॉटम' है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement