Unknown fact about Madhubala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें: मधुबाला की अनजानी बातों के बारे में

khaskhabar.com: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 12:00 PM (IST)
जानें: मधुबाला की अनजानी बातों के बारे में
मधुबाला हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री थी। उनके अभिनय में एक आदर्श भारतीय नारी को देखा जा सकता है। चेहरे द्वारा भावाभियक्ति तथा नजाकत उनकी प्रमुख विशेषताएं थी। उनके शानदार अभिनय, प्रतिभा, व्यक्तित्व और सुंदरता को देख कर यही कहा जाता है कि वह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महान अभिनेत्री है। मधुवबाला का पूरा नाम मुमताज बेगम जहां देहलवी था। मधुबाला जैसी सादगी, मासूमियम, अल्हडपन के साथ ही बेपनाह खूबसूरती बहुत कम अभिनेत्रियों में देखने को मिलती है। यह उनकी खूबसूरती का जादू ही तो है, जो उन्हें सिल्वर स्क्रीन की वीनस कहा जाता है। मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में एक पश्तून मुस्लिम परिवार में हुआ था। मधुबाला अपने माता-पिता की 5 वीं सन्तान थी। उनके माता-पिता के कुछ 11 बच्चे थे। ऎसा कहा जाता है कि एक भविष्यवक्ता ने उनके माता-पिता से यह कहा था कि मुमताज अत्यधिक ख्वाति तथा सम्पत्ति अर्जित करेगी परन्तु उसका जीवन दुख:मय होगा। उनके पिता अयातुल्लाह खान ये भविष्यावाणी सुन कर दिल्ली से मुंबई एक बेहतर जीवन की तलाश में आ गये। मुंबई में उन्होंने जीवन के लिए काफी दिक्कतों का समाना किया। ब्लैक एण्ड व्हाइट फिल्मों के दौर में अपने बेमिसाल कलरफुल अभिनय के दम पर मधुबाला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/12
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement