Advertisement
अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना, समंदर में खो गई कीमती चीज

ट्विंकल ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हमारी पिछली यात्रा की यादें, शानदार नजारे, जबरदस्त खाना और मिस्टर के की वजह से थोड़ी अफरा-तफरी। मैंने थोड़ा आराम करने की कोशिश की और पानी के अंदर की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। नतीजा यह निकला कि उन्होंने मेरी प्यारी टोपी भी समुद्र में गिरा दी।"
अभिनेत्री ने आगे लिखा, "गीली टोपी से खरगोश तो नहीं निकाल पाई, लेकिन कुछ डॉल्फिन जरूर देख लीं।" आगे जोड़ा, "किसे पता था कि छुट्टियों में पहले से ही शरारतें शामिल होती हैं? हैप्पी अप्रैल फूल्स डे।"
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की बात करें तो इस जोड़े ने जनवरी 2001 में शादी की थी। ट्विंकल ने मनोरंजन जगत को छोड़कर लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपना करियर स्थापित किया। ट्विंकल ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से करियर की शुरुआत की थी। कुछ समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्होंने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी और इसके बाद अभिनय से दूरी बना ली और लेखिका व इंटीरियर डिजाइनर के रूप में करियर स्थापित किया।
ट्विंकल ने कुछ समय पहले काजोल के साथ 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' शो होस्ट किया। शो में कुछ सेलेब्स को बुलाकर इंडस्ट्री और जीवन के बारे में बातें होती हैं। यह शो अभी भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


