Trolls have field day as Malaika shares cosy pic with Arjun Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अर्जुन कपूर और मलाइका की तस्वीर पर ट्रोलर्स की प्रतिक्रियाएं जुदा-जुदा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जनवरी 2020 3:25 PM (IST)
अर्जुन कपूर और मलाइका की तस्वीर पर ट्रोलर्स की प्रतिक्रियाएं जुदा-जुदा
मुंबई। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। तस्वीर में मलाइका अर्जुन के बाएं गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इसके बाद तस्वीर पर कमेंट करने के लि सोशल मीडिया यूजर्स विशेष तौर पर ट्रोलर्स एक्टिव हो गए। मलाइका ने इमेज शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, "सन, स्टार, लाइट, हैप्पीनेस..2020।" हालांकि, उनके इस विचार से सभी सोशल मीडिया यूजर्स सहमत नहीं थे।
एक यूजर ने लिखा, "अर्जुन कपूर तुमने विवेक ओबेरॉय के करियर से कुछ सबक नहीं सीखा।"
दूसने ने लिखा, "तलाक की वजह।"
अन्य ने कहा, "यह सन (बेटा), स्टार, लाइट है।"
एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "बच्चा विद आंटी।"
हालांकि, कुछ प्रशंसक ने कपल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कमेंट किए। एक प्रशंसक ने अर्जुन और मलिका को स्वीट कपल कहा, जबकि अन्य ने कहा कि दोनों प्यार करने वालों को शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए।
हाल ही में क्रिसमस के मौके पर अर्जुन और मलाइका की साथ में आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement