बिजी होने के बावजूद भी इनके लिए समय निकालती है प्रियंका
khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 8:43 PM (IST)
काम के सिलसिले में आए दिन भारत और अमेरिका की यात्रा करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि काम में मशरूफ हो जाना आसान है, लेकिन वह अपने परिवार और दोस्तों के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालना नहीं भूलतीं। अभिनेत्री कहती हैं कि वह निजी और पेशेवर जिंदगी में दोहरा जीवन जीते हुए संतुलन बिठा लेती हैं।
प्रियंका ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हमेशा संतुलन बनाए रखने में मुश्किल होती है, लेकिन जिस काम को आप महत्वपूर्ण मानते हैं उसे आपको करना होता है। अभिनेत्री कहती हैं, मैं कड़ी मेहनत करती हूं, लेकिन उदाहरण के तौर पर मुझे जब खुद के लिए, परिवार या दोस्तों के लिए समय निकालना होता है, मैं समय निकालूंगी। मैं अपनी प्राथमिकताओं को समझती हूं और मेरी टीम भी समझती है, इसलिए जब भी मुझे कुछ ऐसा करने की जरूरत पड़ेगी, जो मेरे लिए महत्वपूर्ण है तो मैं करूंगी। मैं उससे जुडऩे का प्रयास भी करूंगी..काम में मशरूफ हो जाना आसान है।