Tiger Shroff is all set to return with the successful franchise Baaghi 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफल फ्रेंचाइजी बागी 4 के साथ वापसी की तैयारी में टाइगर श्रॉफ

khaskhabar.com: सोमवार, 18 नवम्बर 2024 5:13 PM (IST)
सफल फ्रेंचाइजी बागी 4 के साथ वापसी की तैयारी में टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ, जिन्होंने बैक टू बैक चार महा फ्लॉप फिल्में 'सिंघम अगेन', 'गणपत', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'हीरोपंती 2' दी हैं, एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अब टाइगर श्रॉफ अपनी बिग बजट सुपरहिट फ्रेंचाइजी बागी के चौथे भाग 'बागी 4' के साथ कमबैक करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस फिल्म का पहला पोस्ट साझा किया है, जिसमें उनका किलर लुक देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म 'बागी 4' का इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है जिसमें टाइगर श्रॉफ काफी खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'बागी 4' के पहले पोस्टर में टाइगर श्रॉफ काफी वाइल्ड लुक में दिखे हैं। इस पोस्टर में दिखाया गया सीन किसी जेल के वॉशरूम का लग रहा है। इस फ्रेंचाइजी में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर रॉनी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं साजिद नाडियाडवाला अपनी फिल्म में विलेन के रोल के लिए किसी बड़े हीरो की तलाश में हैं। 'बागी 4' में टाइगर अपनी अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ते दिखेंगे। पोस्ट के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है। फिल्म अगले साल 5 सितंबर को रिलीज होगी। आज सोमवार (18 नवंबर) को को फिल्म के निर्माताओं ने 'बागी 4' का पहला पोस्टर रिलीज किया, जो सबको चौंका रहा है। यह सोशल मीडिया यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बन गया है। टाइगर किसी टॉयलेट पॉट के ऊपर बैठे हैं और उनके एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे हाथ में आरी नजर आ रही है। टाइगर ने मुंह में सिगरेट दबा रखी है और उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ है। टाइगर काफी छोटे बालों में हैं। शर्ट के बटन पूरी तरह से खुले हुए हैं, जिससे उनके ऐब्स दिख रहे हैं।
उनके आस-पास कई लोग जमीन पर मरे पड़े हैं। पोस्टर पर लिखा है, “इस बार वो पहले जैसा नहीं है।” यह भी घोषणा की गई है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और यह 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस एक्शन मूवी के डायरेक्टर ए हर्षा हैं। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की है। वह आने वाले साल में बेहतरीन मनोरंजन देने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement