Three friends Rome comedy crew at the box office this week, fun of the weekend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह तीन सहेलियों की रोम कॉमेडी क्रू, वीकेंड का मजा दोगुना

khaskhabar.com: बुधवार, 27 मार्च 2024 5:27 PM (IST)
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' की चर्चा इन दिनों हर फिल्म फैन की जुबान पर है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले आया था, जिससे लोग इससे काफी इम्प्रेस नजर आ रहे थे। साथ ही 'क्रू' के गाने भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं और अपनी अनोखी कहानी के लिए इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में अच्छी खासी एक्साइटमेंट है। 'क्रू' के ट्रेलर से पता चलता है कि यह एक एयरलाइन्स के केबिन क्रू में काम करने वाली तीन महिलाओं की कहानी है। कंगाल हो चुकी एयरलाइन्स में काम करने वाली इन तीनों दोस्तों को, अपने मालिकों के एक कांड का पता चलता है और ये भी कमाई के लिए उसमें हिस्सेदार बन बैठती हैं। 'क्रू' की लीड कास्ट में तीनों एक्ट्रेसेज का अपना-अपना फैनबेस है और उनका अपना एक्टिंग स्टाइल है। तीनों के एक्टिंग टैलेंट को अपनी-अपनी जगह काफी सराहा जाता है। ट्रेलर में इन तीनों का कॉम्बो जितना यूनीक लग रहा है, उतना ही मजेदार भी।
फिल्म 'क्रू' के ट्रेलर में कॉमेडी भरी सिचुएशंस भरपूर नजर आ रही है और ये थिएटर्स में आपका टाइम मजेदार बना सकती है।
'क्रू' वैसे तो फीमेल लेडी गैंग की फिल्म है। मगर ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा फिल्म की कहानी में दो मजेदार किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।


'क्रू' के गाने जनता में खूब पॉपुलर हो रहे हैं। 'नैना' और 'चोली के पीछे' काफी सुने जा रहे हैं और ट्रेलर में नजर आ रहा था कि फिल्म में इन्हें यूज भी बहुत मजेदार तरीके से किया गया है। थिएटर्स में एक मजेदार एक्सपीरियंस के लिए ड्रामा-कॉमेडी के साथ अगर मजेदार गाने भी हों तो मामला दमदार हो जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement