Advertisement
साल-2025 में रिलीज होंगी खेसारी लाल की डंस समेत ये दमदार भोजपुरी फिल्में

अवैध: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म 'अवैध' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो चुका है। फिल्म मेकर्स के अनुसार ट्रेलर फरवरी में आउट होगा। राजघराना फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म के निर्देशक नीरज रणधीर हैं। वहीं, निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। अन्याय और उसके खिलाफ लड़ाई पर आधारित फिल्म में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री अपर्णा मलिक मुख्य भूमिका में हैं।
भूत मंडली: साल 2025 में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत मंडली’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग जौनपुर के साथ ही कई जगहों पर शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फिल्म में दिनेश लाल के साथ प्रतिभाशाली अभिनेत्री आस्था सिंह नजर आएंगी। नागराज और चंडालिका। इस साल रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में अभिनेता यश कुमार की फिल्म ‘नागराज और चंडालिका’ का नाम भी शामिल है।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि निर्देशन राजकिशोर प्रसाद राजू ने किया है। 'नागराज और चंडालिका' में यश कुमार के साथ अपर्णा मलिक, सबा खान, अमित शुक्ला, सुबोध सेठ, अमित शुक्ला, राकेश बाबू, संजीव मिश्रा, आर्यन गुप्ता, नौशाद शेख, सौरभ ऐश्वर्या, वियाना ददलानी, ममता वर्मा, सुनील ददलानी, राधे कुमार समेत अन्य मंझे हुए सितारे अहम भूमिका में हैं। - IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


