The Voice India winner wants to playback for Salman Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए कौन है जो सलमान के लिए चाहता है गाना

khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 1:59 PM (IST)
जानिए कौन है जो सलमान के लिए चाहता है गाना
सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया सीजन 2’ के विजेता दिल्ली के रहने वाले फरहान सबीर का कहना है कि वह सुपरस्टार सलमान खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह उन्हीं के लिए गाना चाहते हैं। सबीर को 19 वर्ष की आयु में अपने परिवार के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी और उन्होंने यहां एक स्थानीय कैफे में गाना शुरू किया। उन्होंने आईएएनएस से कहा, ‘मैं अपनी पढ़ाई पूरी करने की योजना बना रहा हूं। मैं मुंबई वापस आने और बॉलीवुड उद्योग में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक हूं। मेरा सपना सलमान के लिए गाना है। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’ इस महीने की शुरुआत में टीवी शो के दूसरे संस्करण में सबीर विजेता के तौर पर चुने गए थे। इस जीत के साथ सबीर को 25 लाख रुपये का चेक और एक मारुति सुजुकी ऑल्टो दी गई।
उन्होंने बताया कि वह अपनी बहनों की शिक्षा और परिवार की भलाई के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement