Thalapathy Vijay magic continues on the 3rd day, crosses Rs 200 crore globally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3रे दिन भी चला थलापति विजय का जादू, वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ के पार

khaskhabar.com: रविवार, 22 अक्टूबर 2023 1:24 PM (IST)
3रे दिन भी चला थलापति विजय
का जादू, वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ के पार
विजय थलापति स्टारर फिल्म ‘लियो’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। लोकेश कनगराज के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कॉलीवुड की सबसे बम्पर कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और दो दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस फिल्म ने शाहरुख खान की सबसे ज्यादा धाकड़ फिल्म ‘जवान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। वहीं शुक्रवार को रिलीज फिल्म टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ पहले ही दिन पूरी तरह पस्त दिख रही है।आइए जानते हैं लियो और गणपत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। ‘लियो’ ने की कितनी कमाई
तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ में रिलीज इस फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ही 46.36 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 64.8 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब आधी यानी 36.00 करोड़ के आसपास की है। हालांकि, फिल्म ने सबसे अधिक तमिल और तेलुगू में कमाई की है।
जिसके बाद विजय थलापति की फिल्म 100 करोड़ के क्लब का हिस्सा बन गई थी। अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और रिपोर्ट के मुताबिक ‘लियो’ ने तीसरे दिन 40 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 140.05 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 212.7 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement