Tanishaa Mukerji returns in Code Name Abdul-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस फिल्म से वापसी करेंगी तनिषा मुखर्जी

khaskhabar.com: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 1:46 PM (IST)
इस फिल्म से वापसी करेंगी तनिषा मुखर्जी
मुंबई। अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली हैं। वह फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' (Code Name Abdul) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। ईश्वर गुंटुरु द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी रॉ को दिए गए एक गुप्त मिशन के चारों ओर घूमती है। तनिषा के साथ फिल्म में नवोदित अभिनेता अक्कु कुल्हारी भी है। अपने किरदार के बारे में तनिषा ने कहा, "यह पहली बार है जब मैं एक्शन थ्रिलर स्पेस में कुछ कर रही हूं। मैं इस परियोजना के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने इस फिल्म के माध्यम से खुद का एक अलग हिस्सा खोज निकाला है।" इससे पहले तनिषा 'नील एन निक्की' और 'टैंगो चार्ली' फिल्मों में काम कर चुकी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement