Tabu clarifies, De De Pyaar De not just a rom-com-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तब्बू ने कहा, मैंने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया

khaskhabar.com: रविवार, 14 अप्रैल 2019 1:36 PM (IST)
तब्बू ने कहा, मैंने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तब्बू ने कहा, दे दे प्यार दे सिर्फ एक रोम-कॉम (रोमांस-कॉमेडी) नहीं है, बल्कि मानवीय प्रकृति से संबंधित गहरे और गंभीर मुद्दों को उजागर करने वाली फिल्म है। अपने एक बयान में तब्बू ने कहा, मैंने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है, इसलिए फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। दे दे प्यार दे की पटकथा असाधारण है, जो एक अनोखे और मजेदार प्रेम-संबंध को हल्के-फुल्के अंदाज में बयां करती है, यही बात थी, जिसने मुझे फिल्म के लिए तुरंत हां कहने के लिए मजबूर कर दिया। अभिनेत्री ने आगे कहा, यह सिर्फ एक रोम-कॉम नहीं है, हालांकि इसे हास्यजनक तौर पर पेश किया गया है और हंसी अनिवार्य रूप से दर्शकों को फिल्म से जोडक़र रखती है, लेकिन इसके साथ ही यह फिल्म मानवीय प्रकृति से संबंधित गहरे और गंभीर मुद्दे भी उठाती है। यह लोगों के आपसी संबंधों की जटिलताओं को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा, फिल्म में यह भी बताया गया है कि अलग-अलग उम्र के लोग अपनी जिंदगी को कैसे जीते हैं। फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में है। दे दे प्यार दे 17 मई को रिलीज होगी।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement