Taapsee Pannu wraps up Shabaash Mithu shoot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तापसी पन्नू ने पूरी की 'शाबाश मिठू' की शूटिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 10 नवम्बर 2021 5:24 PM (IST)
तापसी पन्नू ने पूरी की 'शाबाश मिठू' की शूटिंग
मुंबई। तापसी पन्नू ने हाल में ही रिलीज हुई 'रश्मि रॉकेट' से धमाल मचाया है। अब अभिनेत्री भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिठू' से धमाल मचाने को तैयार है। तापसी ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। तापसी ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ तस्वीरें साझा की है, और कैप्शन में लिखा, "8 की थी जब किसी ने एक सपना देखा था, की एक दिन आएगा जब क्रिकेट सिर्फ सज्जनों का खेल नहीं होगा। हमारी भी एक टीम होगी, एक पहचान होगी। 'वीमेन इन ब्लू' आ रहे हैं हैशटैग शबाश मिठू यह एक फिल्म रैप है। विश्व कप 2022 के लिए उत्साहित होने के लिए तैयार हो जाओ।" अभिनेत्री को तस्वीरों में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने देखा जा सकता है। वह अपने टीम के कलाकारों के साथ खुशी के पल बिता रहीं हैं। 'शाबाश मिठू' की कहानी प्रिया एवेन द्वारा लिखित है। वहीं इस फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है।
'शाबाश मिठू' के अलावा तापसी के पास 'दोबारा', 'मिशान इम्पॉसिबल', 'लूप लापेटा' और अपनी पहली प्रोडक्शन 'ब्लर' जैसी आने वाली फिल्मों की एक दिलचस्प स्लेट है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement