मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि वह भी छेडछाड का शिकार रही हैं और उनके पहनावे पर उनके माता-पिता ने भी सवाल किए थे। शहरों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को दर्शाती फिल्म पिंक में तापसी को मुख्य भूमिका में देखा जा रहा है। यहां मीडिया को दिए अपने बयान में तापसी ने कहा, मैं दिल्ली की हूं और मैं यहां पली-बड़ी हूं। मेरे लिए छेडछाड और फर्जी फोन आना रोजाना की बात थी।