Taapsee furious on paparazzi: You are always right, actor is always wrong-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैपराजी पर भडक़ी तापसी: आप ही हमेशा सही होते हो, एक्टर ही हमेशा गलत होता है

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2022 12:00 PM (IST)
पैपराजी पर भडक़ी तापसी: आप ही हमेशा सही होते हो, एक्टर ही हमेशा गलत होता है
बॉलीवुड की सबसे बेकाक एक्ट्रेस में से एक तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दोबारा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर काफी बात हो रही है। इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। अब इस फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो मेंं वो मीडिया पर गुस्सा निकालती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद तापसी पन्नू एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई है। दरअसल, तापसी इन दिनों अपनी फिल्म दोबारा का प्रमोशन कर रही हैं, जिसके लिए सोमवार को तापसी मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में पहुंची। रिपोट्र्स के मुताबिक, तापसी प्रमोशनल इवेंट में लेट पहुंची थीं। पैपराजी काफी देर से उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही एक्ट्रेस वेन्यू में पहुंचीं तो वो फोटोज देने से मना करने लगीं। फिर जब पैपराजी ने इसकी शिकायत की तो तापसी पन्नू भडक़ गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं वेन्यू पर आते ही तापसी सीधे अंदर जाती दिखीं। जबकि पैपराजी पीछे से तापसी को बुला रहे हैं, फोटोज के लिए तापसी को रोक रहे हैं। फोटोग्राफर्स तापसी को ये भी बताते हैं कि वो लेट आई हैं। वो लोग कब से उनके इंतजार में खड़े हैं। इसी बात पर तापसी नाराज हो जाती हैं। वे अपनी सफाई देने की कोशिश करती हैं। तापसी ने कहा कि उन्हें जितने बजे का कॉल टाइम दिया गया था वो तभी आई हैं। इस बहसबाजी के बीच तापसी पन्नू गुस्सा हो जाती हैं। एक्ट्रेस एक फोटोग्राफर को उनके साथ तमीज से बात करने को कहती हैं।
वीडियो में तापसी बोल रही हैं- मुझे जो बोला गया मैं कर रही हूं। आप मेरे पे क्यों चिल्ला रहे हो? मुझसे तमीज से बात कीजिए, मैं अपना काम कर रही हूं। मुझे जहां बुलाया जाता है मैं समय पर आती हूं। आप मुझसे तमीज से बात करेंगे तो मैं भी तमीज से बात करूंगी। इस दौरान तापसी की टीम उन्हें शांत होने को कहती हैं। तब वे पैपराजी को बोलती हैं- कैमरा तो मुझ पर है, तो मेरी ही साइड दिख रही है। अगर कैमरा आपके ऊपर होता तो मालूम पड़ता आपने कैसे बात की है। अंत में तापसी हाथ जोडक़र कहती हैं- आप ही हमेशा सही होते हो, एक्टर ही हमेशा गलत होता है।
तापसी अपनी फिल्म दोबारा को लेकर काफी उत्साहित है। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement