Sushmita Sen is spending relaxing moments with her daughter in Paris-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेरिस में बेटी के साथ सुकून के पल बिता रही हैं सुष्मिता सेन

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2023 3:10 PM (IST)
पेरिस में बेटी के साथ सुकून के पल बिता रही हैं सुष्मिता सेन
मुंबई। इन दिनों अभिनेत्री सुष्मिता सेन पेरिस में सुकून के पल बिता रही हैं। उन्‍होंने अपनी छोटी बेटी अलीसा के साथ छुट्टियों की एक झलक सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की है। यूरोप में छुट्टियां मना रही सुष्मिता ने अपनी बेटी अलीसा के साथ एक मनमोहक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों एफिल टॉवर के सामने डांस करते नजर आ रहे है। पोस्‍ट किए गए वीडियो में अलीसा पहले शर्मीली लग रही थी, लेकिन जब उसकी मांं सुष्मिता क्लिप में उसके साथ आई तो सब ठीक हो गया। सुष्मिता ने कैप्शन में बताया कि अलीसा अब आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जा रही है।
सुष्मिता ने लिखा, "जादुई अलीसा। विदेश में पढ़ाई के लिए जाने से पहले मेरी शोना की पेरिस की पहली यात्रा, समय कैसे बीत जाता है, मैं हमारे नृत्य को हमेशा संजो कर रखूंगी''
सुष्मिता दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने 23 साल की रेनी सेन और 13 साल की अलीसा सेन को गोद लिया था।
फॉर्मर मिस यूनिवर्स सुष्मिता अगली बार 'आर्या' के नए सीजन और 'ताली' में दिखाई देंगी, जहां वह ट्रांसजेंडर श्रीगौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement