अनुभवी अभिनेता, फिल्म निर्माता सुरेश चंद्र मेनन, सूर्या अभिनीत तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘ताना सर्नथा कोट्टम’ से वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह खलनायकी नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म में नकारात्मक भूमिका के लिए हामी नहीं भरी है।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया,‘‘यह सच है कि सुरेश इसमें महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हालांकि, वह खलनायक के किरदार में नहीं हैं। निर्देशक विग्नेश कलाकारों के साथ दोबारा काम करने को उत्सुक है। उन्होंने परिचित चेहरे इसलिए पसंद किए, क्योंकि उनका मानना है कि इससे दर्शकों को वह चौंका सकेंगे।’’
यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया यह भी पढ़े :बेटी न्यासा के लिए क्या बोल गए अजय देवगन,सभी हैरान