Advertisement
गुजरात, राजस्थान, UP, बिहार के बाद दिल्ली में भी टैक्स फ्री हुई ‘सुपर 30’

आनंद कुमार गरीब परिवारों के छात्रों की आईआईटी-जेईई की तैयारी कराने के लिए सुपर 30 कार्यक्रम चलाते हैं।
वह समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से 30 मेधावी छात्रों का चयन करते हैं और उन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए तैयार करने में मदद करते हैं।
सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘उनका काम और व्यक्तित्व पूरे देश के शिक्षकों के लिए प्रेरणा है, क्योंकि इनकी वजह से ही पिछड़े पृष्ठभूमि के बच्चे अपने आईआईटी-जेईई के सपने को पूरा कर पाते हैं। सही मायने में ‘गुरु’ होने का यही अर्थ है।’’
सिसोदिया ने कहा कि आनंद कुमार दिल्ली के स्कूली छात्रों के लिए हर महीने एक कक्षा आयोजित करने पर सहमत हुए हैं। ‘‘यह हमारे स्कूलों के 12 व 11 कक्षा के छात्रों के लिए एक ऑनलाइन कक्षा होगी।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



