Spoke to Salman to co-produce Tridev: Rajeev Rai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिदेव के सह-निर्माण के लिए सलमान से हुई थी बात: राजीव राय

khaskhabar.com: सोमवार, 08 अगस्त 2022 1:08 PM (IST)
त्रिदेव के सह-निर्माण के लिए सलमान से हुई थी बात: राजीव राय
पिछले कुछ दिनों से 90 के दशक के जाने माने निर्देशक राजीव राय की ब्लॉकबस्टर फिल्म त्रिदेव को रीमेक करने के समाचार सुनाई दे रहे थे। कहा जा रहा था कि त्रिदेव के रीमेक में सलमान खान नजर आने वाले हैं। लगातार बढ़ रहे इस फिल्म के रीमेक समाचारों को लेकर अब इस फिल्म के निर्माता निर्देशक राजीय राय ने कहा है कि इन सभी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, मेरा इस फिल्म के रीमेक को बनाने का कोई मन नहीं है। फिर चाहे वो मेरी फिल्में हों या बाहर की फिल्में। इसलिए मैं रीमेक करने से परहेज ही करता हूं। हालांकि मेरे पास कई ऑफर हैं। राजीव राय ने आगे बात करे हुए बताया कि सलमान खान ने उनसे संपर्क किया था लेकिन त्रिदेव के लिए नहीं। उन्होंने कहा, दो साल पहले सलमान और मेरी बात हुई थी लेकिन ये चर्चा त्रिदेव को लेकर नहीं थी। सलमान खान ने सुझाव दिया था कि वो और मैं त्रिदेव को को-प्रोड्यूस कर सकते हैं। ये बातें कोरोना महामारी से पहले हुई थी। हालांकि महामारी के आने के बाद इस प्रोजेक्ट पर फिर चर्चा नहीं हुई। राजीव राय ने यह भी बताया कि त्रिदेव के रीमेक को बनाने का उनका कोई प्लान है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि त्रिदेव का रीमेक नहीं बनना चाहिए। वैसे भी मेरे पास कई स्टोरीज हैं। इस समय मैं न्यूकॉमर्स के साथ अपनी कम बजट की फिल्म की शूटिंग कर रहा हैं।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली उर्फ भाईजान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इसके अलावा सलमान खान टाइगर 3 में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement