Soni Razdan: Institution of marriage is crumbling-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ढह रही हैं वैवाहिक संस्थाएं : सोनी राजदान

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 नवम्बर 2019 2:43 PM (IST)
ढह रही हैं वैवाहिक संस्थाएं : सोनी राजदान
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेत्री सोनी राजदान का कहना है कि वक्त के साथ जैसे-जैसे महिलाएं आर्थिक तौर पर मजबूत हो रही हैं, वैसे-वैसे वैवाहिक संस्थाएं ढह रही हैं। 'आउट ऑफ लव' में कैमियो किरदार में नजर आई सोनी राजदान ने विश्वासघात पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह हर विषय को उद्देश्यपूर्ण नजरिए से देखती हैं। सोनी ने कहा, "'आउट ऑफ लव' एक ऐसा शो है जिसमें विश्वासघात, बेवफाई के बारे में दिखाया गया है, जिससे लोगों के रिश्ते काफी प्रभावित होते हैं। आज, जैसे-जैसे महिलाएं आर्थिक तौर पर स्वतंत्र होती जा रही हैं, वैसे-वैसे वैवाहिक संस्थाएं ढह रही हैं। मैं बेवफाई की वकालत नहीं कर रहीं हूं, लेकिन इसे एक उद्देश्यपूर्ण नजरिए से देख रही हूं।" बीबीसी स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली 'आउट ऑफ लव' हॉटस्टार वीआईपी पर 22 नवंबर से प्रसारित होंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement