Soni Razdan backs Kashmiri students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीरी छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनी रजदान

khaskhabar.com: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 4:37 PM (IST)
कश्मीरी छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनी रजदान
मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्वीट कर कश्मीर के उन छात्रों का समर्थन किया है, जो 14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद देशभर में दुव्र्यवहार, धमकी और हिंसा के शिकार हुए हैं। उस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। सोनी एक कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया, ‘‘मैं उन सभी कश्मीरी छात्रों और उन लोगों से कहना चाहती हूं, जो हिंसा से पीडि़त हैं... यह वो नहीं हैं। ये आतंकवादी नहीं हैं।’’ अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी ने इससे पहले ट्वीट में कश्मीरी छात्रों को सुरक्षित रखने का आग्रह किया था।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा प्यारा भारत... हम आहत हैं, स्तब्ध हैं और हम शोक मना रहे हैं। गरिमा के साथ उन लोगों से नफरत न करें, जो हिंसा के अपराधी नहीं हैं। कृप्या उन्हें वो बनने से बचाएं, जिनसे हम नफरत करते हैं। कश्मीरी छात्रों को सुरक्षित रखें।’’
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement