sonam kapoor to marry anand ahuja in mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड का अब ये कपल यहां करेंगा शादी !

khaskhabar.com: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 2:00 PM (IST)
बॉलीवुड का अब ये कपल यहां करेंगा शादी !
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इन दिनों काफी सुर्खियों में है।अब खबरे आ रही है कि सोनम अब मई नहीं बल्कि अप्रैल में ही शादी कर सकती हैं। नई डेट 29 अप्रैल बताई जा रही है। खास बात ये है कि उनकी शादी स्विट्जरलैंड या लंदन नहीं बल्कि मुंबई में ही होगी। पहले खबर आई थी कि सोनम 11 और 12 मई को शादी कर रही हैं। सोनम और आनंद दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं सोनम ने अपनी छोटी बहन रिया के साथ जिनेवा के कई वेन्यू भी देखे थे और उनमें से एक फाइनल किया था। सोनम फिलहाल 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं। सोनम कपूर ने 2016 में पिता अनिल कपूर के 60वें बर्थडे पर आनंद आहूजा के साथ अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट किया था। आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। पिछले 2 सालों से दोनों सीक्रेटली डेटिंग कर रहे हैं। दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement