Sonal Chauhan Feels Proud To Be A Part of Paltan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनल चौहान बोली- इसका हिस्सा बनने पर गर्व

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 6:10 PM (IST)
सोनल चौहान बोली- इसका हिस्सा बनने पर गर्व
मुंबई। आ रही फिल्म ‘पल्टन’ रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेत्री सोनल चौहान का कहना है कि इस फिल्म का मुख्य आकर्षण सेना के जवान या योद्धा हैं, यह जानते हुए भी उन्हें इसका हिस्सा बनने पर गर्व है। यह फिल्म सिक्किम सीमा के साथ हुआ वर्ष 1967 के नाथू ला और चो ला सैन्य संघर्षों पर आधारित है। फिल्म में सेना के जवानों को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसमें सोनू सूद, सिद्धांत कपूर, अर्जुन रामपाल, हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अभिनेत्री सोनल चौहान से सेना आधारित फिल्म में अभिनेताओं की भूमिकाएं भारी पडऩे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हां, आप ठीक कह रहे हैं। चूंकि यह युद्ध पर आधारित है, इसलिए इसका मुख्य आकर्षण जवान या हीरो हैं। मैं इस तथ्य से अवगत थी, लेकिन मैंने जे.पी. सर से कहा कि मैं यह भूमिका निभाना चाहती हूं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement