Soha ali khan share her pics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेबी बंप के साथ सोहा ने शेयर की तस्वीरें

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 2:25 PM (IST)
बेबी बंप के साथ सोहा ने शेयर की तस्वीरें
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान अपनी जिन्दगी में एक नन्हे से फरिश्ते का जल्द ही स्वागत करने वाली हैं। पति कुनाल खेमू ने यह खुशखबरी सबके साथ बाटी थी और तब से ही सोहा हैडलाइन्स पर छा रही है। उनकी हॉलिडे पिक्स, एअरपोर्ट स्पॉटिंग हर तस्वीर इंटरनेट पर फैल रही है और अब पहली बार सोहा ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। हाल ही में इंटरनैशनल योगा डे के मौके पर सोहा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें आई है। तस्वीरें शेयर करते हुए सोहा ने लिखा, ‘कौन कहता है कि प्रेग्नेंसी के वक्त आप फिट नहीं रह सकते हैं?’ तस्वीर में उनके साथ उनका पेट डॉग भी दिख रहा है जिसे उन्होंने हैशटैग के साथ डोगा नाम बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement