Soha Ali Khan is pregnant flaunts her baby bump-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर गूंजेगी पटौदी खानदान में किलकारी,सोहा की तस्वीरें वायरल

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 6:40 PM (IST)
फिर गूंजेगी पटौदी खानदान में किलकारी,सोहा की तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड के पटौदी खानदान को अब जल्दी ही एक और खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां अभी कुछ महीनों पहले पटौदी खानदान की बहु अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बेटे को जन्म दिया था। बता दें सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान मां बनने वाली है। इस बात की पुष्टि कुणाल खेमू ने की है। कुणाल ने अपने स्टेटमेंट में इसे ज्वाइंट प्रोडक्शन बताया है। कुणाल ने अॉफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि, ‘इस साल हमारा ज्वाइट प्रोडक्शन आने वाला है। हमारा पहला बच्चा।’ कहा जा सकता है कि, जल्द सैफ और करीना मामा और मामी बनने वाले हैं। सोहा अली खान की कुछ तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। सोहा और कुणाल ने फिल्म ‘99’ एवं ‘ढूंढते रह जाओगे’ आदि में एक साथ काम किया है।
कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

दोनों की प्रेम कहानी किसी ​फिल्म से कम नहीं। जहां शुरूआत तो तकरार से होती हैं, दोस्ती फिर प्यार के धागे की डोर शादी के गठबंधन में बंध जाती है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ढूढ़ते रह जाओगे’ की शूटिंग के दौरान हुई थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement