Silence at Hindi box office, huge explosion happening in South-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा, दक्षिण में हो रहा जबरदस्त धमाका

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मई 2024 4:17 PM (IST)
बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते यानी 16 से 17 मई के बीच केवल चार फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें तीन तो एक ही दिन थी। लेकिन 16 मई को केवल एक मूवी देखने को मिली, जो थी पृथ्वीराज सुकुमारन की गुरुवायुरम्बाला नदायिल। इस फिल्म का बजट केवल 40 करोड़ का बताया जा रहा है। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस फिल्म ने अपने पाँच दिन के कारोबारी दिनों में वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें से 22 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस का है। बिना किसी शोर या प्रमोशन के साउथ की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर गूंज सुनने को मिल रही है। मलयालम फिल्म गुरुवायुरम्बाला नदायिल के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 3.7 करोड़ की ओपनिंग, दूसरे दिन 3.8 करोड़, तीसरे दिन 5 करोड़, चौथे दिन 6.4 करोड़ और पांचवे दिन 3.10 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की, जिसके बाद भारत में आंकड़ा 22 करोड़ पार हो गया, वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 50 करोड़ तक जा पहुंची। 16 मई को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को विपिन दास ने निर्देशित किया है, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन, अनसवरा राजन, बासिल जोजफ और ममिथा बैजू अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी, एक यंग लड़के की है, जो ऐसी लड़की से शादी करता है, जो उससे नफरत करती है, जबकि शादी से पहले वह अप्रत्याशित दुर्भाग्य का भी सामना करता नजर आता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement