Advertisement
श्वेता तिवारी का ग्लैमरस स्टाइल, गाउन में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

एक्ट्रेस का लुक उनकी टाइमलेस ब्यूटी को दर्शाता है। फैंस भी एक्ट्रेस के लुक के कायल हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "तिवारी जी...छा गईं आप तो।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आप इस उम्र में भी इतनी युवा लग रही हैं!"
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस टीवी सीरीज "डू यू वन्ना पार्टनर" में नजर आ रही हैं। सीरीज 12 सितंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज में श्वेता के अलावा तमन्ना भाटिया, टीवी एक्टर नकुल मेहता, जावेद जाफरी, और नीरज काबी हैं। सीरीज में आपको आठ एपिसोड देखने को मिलेंगे, जिनकी अवधि 30-40 मिनट है।
एक्ट्रेस ने कई सीरीज, टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने 'हम तुम एंड देम', 'अपनी बोली अपना देस', 'हमार सइयां हिंदुस्तानी', 'सिंघन अगेन', 'मित्रदा द ना चलदा', 'आबरा का डाबरा', 'बिन बुलाए बाराती', और 'मदहोशी' जैसी फिल्मों में काम किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


