Shoojit Sircar announces his next with Abhishek Bachchan titled I Want To Talk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शूजित सरकार ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म आई वांट टू टॉक की घोषणा की

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 5:25 PM (IST)
शूजित सरकार ने
अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म आई वांट टू टॉक की घोषणा की
अभिषेक बच्चन भले ही अपने पिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जितने सफल नहीं हुए, लेकिन वे अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में सफल रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड में कदम रखे 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं और वे अब तक कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। अभिषेक अब फिल्म ‘आई वान्ट टू टॉक’ में नजर आएंगे। आज बुधवार (23 अक्टूबर) को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया। फिल्म के डायरेक्टर शूजित सरकार हैं। शूजित ‘सरदार उद्यम सिंह’, ‘पिंक’, ‘पीकू’, ‘विक्की डोनर’ जैसी कामयाब और डिफरेंट सबजेक्ट वाली फिल्में फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। टीजर देखकर पता चल रहा है कि अभिषेक इस बार जिंदगी के फलसफे समझाएंगे। मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है। अभिषेक ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उनका स्टैच्यू है जो कार में लगा हुआ है। बैकग्राउंड में अभिषेक कहते हैं, “मुझे बात करना बहुत पसंद है, मैं बात करने के लिए ही जीता हूं। जिंदा और मरे हुए लोगों में मुझे बस यही एक अंतर दिखता है। जिंदा लोग बोल पाते हैं और मरे हुए लोग बोल नहीं पाते।”

अभिषेक ने कैप्शन लिखा, “हम सभी जानते हैं कि एक व्यक्ति जिसे बात करना बहुत पसंद है, जो हमेशा लाइफ की बेहतर साइड को देखता है। चाहे जिंदगी में उसे कोई भी चुनौती मिले। उस व्यक्ति को टैग करें जिसे बात करना बहुत पसंद है।” फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली रेमो डिसूजा की मूवी ‘बी हैप्पी’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास शाहरुख खान की ‘किंग’ भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement