Shilpa Shetty is all praise for Shiamak Davar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिल्पा शेट्टी ने इस कोरियोग्राफर को सराहा और कहा....

khaskhabar.com: बुधवार, 11 दिसम्बर 2019 1:48 PM (IST)
शिल्पा शेट्टी ने इस कोरियोग्राफर को सराहा और कहा....
मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में डांस शो 'विंटर फंक' में शामिल हुईं, जिसे कोरियोग्राफर श्यामक डावर की अकादमी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के परफॉर्मेस में गजब का तालमेल देखने को मिला। शिल्पा के बेटे वियान ने भी इस डांस शो में हिस्सा लिया था। अपने बेटे को डांस करते हुए देख शिल्पा ने लिखा, "कोरियोग्राफर्स में अवधारणा बनाने, दृश्यांकन करने और उसे अमल में लाने की योग्यता होनी चाहिए, लेकिन श्यामक की बात करें तो वह कलाकार बनाते हैं। एक साल के प्रशिक्षण के बाद वह जिस चीज को उत्पादित करने के योग्य हैं, उसे देखकर मैं दंग हूं। मैं 25 सालों में भी ऐसा नहीं कर पाई।" उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा प्रत्येक डांसर का प्रदर्शन काफी शानदार था, क्योंकि वह खुद एक बेहतरीन डांसर हैं और यह एक परफॉर्मर के तौर पर यह उनके विद्यार्थियों में झलकता है। वह अपने वक्त से काफी आगे हैं। उन्होंने बीस साल पहले जो किया है, उसे आज भी किसी न किसी रूप में दोहराया जा रहा है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement