Shilpa Shetty: Covid situation worrisome a year after Janta Curfew-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनता कर्फ्यू के एक साल बाद भी कोविड की स्थिति चिंताजनक : शिल्पा शेट्टी

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मार्च 2021 4:56 PM (IST)
जनता कर्फ्यू के एक साल बाद भी कोविड की स्थिति चिंताजनक : शिल्पा शेट्टी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जनता कर्फ्यू के एक साल बाद भी कोविड की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंताग्रस्त हैं। पिछले साल 22 मार्च को ही जनता कर्फ्यू लागू किया गया था। शिल्पा कहती हैं, कोरोना की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक योग वीडियो को साझा किया, जिसमें वह एक हस्त उत्थिता चतुरंग दंडासन, वसिष्ठासन और उत्थिता चतुरंग दंडासन को करती नजर आईं। वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा है, कुछ सुबहें अपने साथ एक अलग तरह का उर्जा लेकर आती हैं। आज से बिल्कुल एक साल पहले जनता कर्फ्यू को लागू किया गया था ताकि महामारी के प्रभाव को कुछ कम किया जा सके, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है इसलिए आज का योगा सेशन रोज के मुकाबले थोड़ा सा कठिन होगा। शिल्पा आगे लिखती हैं, आज के कार्यक्रम में हस्त उत्थिता चतुरंग दंडासन, वसिष्ठासन और उत्थिता चतुरंग दंडासन शामिल है। आसनों के इस शक्तिशाली संयोग से कलाई, हाथ और कंधे को मजबूती मिलेगी। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होंगी, बैलेंस में और एकाग्रता में सुधार आएगा और आर्म्स को टोन करने में मदद मिलेगी। यह पूरी शरीर के लिए प्रभावी है। अपना अच्छे से ख्याल रखिए। हम इस स्थिति से जरूर उबरेंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement