Shikha Talsania to be seen in Gormint-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजिटल दुनिया में करियर की शुरुआत करने जा रही हैं शिखा

khaskhabar.com: बुधवार, 06 फ़रवरी 2019 7:43 PM (IST)
डिजिटल दुनिया में करियर की शुरुआत करने जा रही हैं शिखा
मुंबई। ‘वीरे दी वेडिंग’ की अभिनेत्री शिखा तलसानिया वेब सीरीज ‘गोर्मिंट’ के साथ डिजिटल दुनिया में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र के अनुसार, शिखा अमेजॉन प्राइम ओरिजिनल सीरीज में एक ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभाते दिखेंगी। सूत्र ने कहा, ‘‘मानव कौल और गिरीश कुलकर्णी भी इस शो में शामिल हुए हैं। राजनीतिक व्यंग्य में शिखा को मानव कौल की टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक के रूप में देखा जाएगा। कलाकारों ने पहले ही एक साथ शूटिंग शुरू कर दी है।’’
इरफान खान भी इस शो को करने वाले थे, लेकिन उन्हें अपनी बीमारी के कारण बाहर होना पड़ा। उन्होंने पिछले साल अगस्त में यह घोषणा की थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement