Advertisement
डिजाइनर पंकज और निधि के लिए रैंप वॉक करेंगी शरवरी, कहा- मेरा सपना हुआ सच

बता दें कि एक्ट्रेस शरवरी शनिवार को नई दिल्ली में लैक्मे फैशन वीक 2024 में वॉक करती नजर आएंगी। पंकज और निधि के डिजाइन किए ड्रेसेस को दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी, यामी गौतम और आलिया भट्ट जैसी मशहूर हस्तियों ने भी पहना है।
इसके साथ ही शरवरी ने शनिवार को दशहरे के अवसर पर अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह आलिया भट्ट अभिनीत आगामी फिल्म “अल्फा” के लिए प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन अन्याय, अज्ञानता और बुराई से लड़ने के सभी साधनों की पूजा करें।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी दशहरा और विजयादशमी। आज मैं अल्फा के लिए प्रार्थना कर रही हूं, क्योंकि इस दिन हम सभी हथियारों, औजारों, उपकरणों, किताबों, कलमों की पूजा करते हैं, क्योंकि वे अन्याय, अज्ञानता और बुराई से लड़ने के साधन हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


