Shankar Mahadevan sings for film on struggles of para cricketers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शंकर महादेवन ने पैरा क्रिकेटर्स पर बनीं फिल्म के लिए गाया

khaskhabar.com: शनिवार, 28 दिसम्बर 2019 4:01 PM (IST)
शंकर महादेवन ने पैरा क्रिकेटर्स पर बनीं फिल्म के लिए गाया
मुंबई। मशहूर गायक शंकर महादेवन ने अभिनेता-गायक आशिम खेत्रपाल और पाश्र्वगायिका मधुश्री के साथ फिल्म 'चल जीत ले ये जहां' के लिए हिंदी और संस्कृत में एक गाना रिकॉर्ड किया है। यह फिल्म पैरा क्रिकेटरों की जिंदगी और उनके संघर्षो पर आधारित है। 'ऐ दाता करे हम प्रार्थना' कुछ इस प्रकार से हैं इस गीत के बोल जिसे यहां स्थित गायक सुदेश भोंसले के स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। 'चल जीत ले ये जहां' में आशिम, सार्थक कपूर, आरती खेत्रपाल और छह असल जिंदगी के पैरा क्रिकेटर्स सहित कई और भी कलाकार शामिल हैं।
विकास कपूर फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं। फिल्म में संगीत अमर प्रभाकर देसाई का है और गीतों को शेखर अस्तित्व और अभिलाष ने लिखा है।
यह फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement