Shahrukh movie Raees Next song zalima Release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंगिंग न आने के बावजूद, शाहरूख ने माहिरा के लिए गाया जालिमा

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 4:08 PM (IST)
बॉलीवुड में रोमांस के किंग बादशाह शाहरूख खान की फिल्स रईस का गाना ओ जालिमा रिलीज हो चुका है। इस गाने में शाहरूख और माहिरा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। शाहरुख ने खुद ट्विटर के जरिए इस गाने को रिलीज किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, जान से जालिमा तक..आशा है कि आपको ये गाना पसंद आए। इस गाने में शाहरूख काफी हैंडसम और इंप्रेसिव लग रहे हैं। इस गाने को अपनी अवाज अरिजीत सिंह और हर्षदीप कौर ने दी है। यह गाना एक परफेक्ट रोमांटिक नंबर है। बता दें कि बुधवार को शाहरुख ने ओ जालिमा सॉन्ग का टीजर शेयर किया था। गाने की झलक के साथ-साथ शाहरुख ने वीडियो में गाने के लिरिक्स भी लिखे हैं और उन लाइन्स को बोला भी है। शाहरुख ने जालिमा के टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सिंगिंग तो आती नहीं, जालिमा के लिए तो गुनगुनाना पड़ेगा।

[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement