Shahrukh Khan pushed a fan taking selfie at Mumbai airport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे फैन को शाहरुख खान ने दिया धक्का

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2023 12:43 PM (IST)
मुंबई एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे फैन को शाहरुख खान ने दिया धक्का
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनकी फिल्म 'पठान' ने हाल ही में बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचाया, मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। उनकी झलक देखने के लिए फैंस इक्ट्ठा हो गए। शाहरुख ने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक कार्गो पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी। जैसे ही शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट से निकले, वहां मौजूद एक फैन ने मोबाइल से उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। लेकिन शाहरुख ने उसके हाथ को धक्का दिया। क्लीन शेव और सनग्लासेज पहने शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कई लोग उनकी आलोचना कर रहे है, जबकि कुछ शाहरुख के समर्थन में हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख अगली बार राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' में दिखाई देंगे, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement