बॉलीवुड के किंग आॅफ रोमांस माने जाने वाले शाहरूख खान आज अपनी शादी की 25वीं सालगिराह मना रहे हैं। अपने रोमांटिक अंदाज से सभी को कायल करने वाले शाहरूख सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि वह निजी जिंदगी में भी काफी रोमांटिक हैं। गौरी और शाहरूख की दिलचस्प प्रेम कहानी काफी हसीन है। गौरी जब महज 14 साल की थी और शाहरूख 19 के तो उन्होंने गौर से अपने प्यार का इजहार किया था। गौरी ने शुरूआत में उनके प्यार को मंजूर नहीं किया था, लेकिन शाहरूख का सच्चा प्यार देख गौरी का दिल पिघल गया। उसके बाद शुरू हुई इनकी मोहब्बतें। शाहरूख को अपने प्यार को एक रिश्ते में बांधने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े, फिलहाल आपको बता दें कि शाहरूख को लगभग हर फिल्म में अपने प्यार को पाने में काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं।
यह भी पढ़े :तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम..यह भी पढ़े :जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने