Shah Rukh Khan Anushka Sharma will club hop to launch Beech beech mein -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब शाहरूख अनुष्का ‘बीच बीच में’ को करेंगे क्लब या लाउंज में लॉन्च

khaskhabar.com: रविवार, 02 जुलाई 2017 5:25 PM (IST)
अब शाहरूख अनुष्का ‘बीच बीच में’ को करेंगे क्लब या लाउंज में लॉन्च
बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के पहले गाने ‘राधा’ को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का दूसरा गाना ‘बीच बीच में’ भी जल्द रिलीज किया जाएगा। लेकिन इस गाने को रिलीज करने के लिए शाहरूख और अनुष्का ने नया तरीका निकाला है। इस गाने को शाहरूख क्लब और लाउंज में रिलीज करने की फिराक में है। इसके लिए टीम अलग-अलग पब और क्लब में जाएगी और उसके बाद मीडिया से बात भी करेगी। अपने पसंदीदा सितारों को एक क्लब से दूसरे क्लब में यू मस्ती करता देख सभी प्रशंसकों के लिए निश्चित रूप से ये किसी सपने से कम नहीं होगा। इसके पहले फिल्म के 4 मिनी ट्रेलर्स भी रिलीज किए गए हैं, जिसे पसंद भी किया जा रहा है। फिलहाल ​यह फिल्म आने वाले 4 अगस्त को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement