Section 375 movie will make impact on people mind : Akshay Khanna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी सेक्शन 375 फिल्म : अक्षय खन्ना

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अगस्त 2019 6:17 PM (IST)
लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी सेक्शन 375 फिल्म : अक्षय खन्ना
मुंबई। अपनी आगामी फिल्म सेक्शन 375 (Section 375) की रिलीज की तैयारी में लगे अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) का मानना है कि ये फिल्म दर्शकों को शिक्षित करने से ज्यादा उनके बीच बहस और बातचीत को बढ़ावा देगी। अक्षय खन्ना मंगलवार को यहां सेक्शन 375 की लॉन्चिंग के दौरान अपने सह-कलाकार ऋचा चड्ढा, राहुल भट्ट, मीरा चोपड़ा, निर्देशक अजय बहल और निर्माता कुमार मंगत पाठक के साथ मीडिया से मुखातिब हुए थे। सेक्शन 375 भारतीय दंड संहिता के अनुच्छेद 375 कानून पर आधारित फिल्म है। फिल्म में ऋचा एक सरकारी वकील का किरदार निभा रही हैं जो अपनी मुवक्किल को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करती है, उनकी मुवक्किल एक फिल्म निर्माता (राहुल भट्ट) पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है। वहीं आरोपी का केस अक्षय देख रहे हैं, जो अपने मुवक्किल को अनुच्छेद 375 के झूठे आरोप से बचाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement