Second highest tax slab for artistes illogical says Shubha Mudgal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुभा मुदगल बोली, कलाकारों पर 18 प्रतिशत कर विसंगत

khaskhabar.com: रविवार, 12 नवम्बर 2017 12:34 PM (IST)
शुभा मुदगल बोली, कलाकारों पर 18 प्रतिशत कर विसंगत
मुंबई। कलाकारों के कॉपीराइट अधिकारों के लिए लड़ रही दिग्गज गायिका शुभा मुदगल ने वस्तु एवं सेवा कर के अंतर्गत कलाकारों पर लगाए गए 18 प्रतिशत कर को विसंगत बताया है। जीएसटी काउंसिल ने शुक्रवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की संरचना में एक बड़े सुधार की घोषणा की। मुदगल ने शुक्रवार की देर शाम ट्वीट किया, ‘‘कलाकारों के लिए जीएसटी 18 प्रतिशत? सोचिए, क्योंकि वह वोट बैंक नहीं हैं। न ही वह बदलाव के लिए प्रचार करने के लिए एक साथ आएंगे। वैचारिक स्तर पर क्या कला को सामान या सेवाओं के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement