Sara shared her photo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सारा ने साझा की अपनी तस्वीर, नई ड्रेस में ढा रही हैं कहर

khaskhabar.com: शनिवार, 14 मार्च 2020 4:30 PM (IST)
सारा ने साझा की अपनी तस्वीर, नई ड्रेस में ढा रही हैं कहर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर वह कोई न कोई पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जो पिछली रात आयोजित जी सिने अवॉर्ड़्स के रेड कॉर्पेट समारोह से हैं। इस दौरान सारा ने कुछ फोटोशूट करवाए, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गुलाबी रंग के हाई स्लिट, ऑफ शोल्डर गाउन में सारा काफी सुंदर लग रही हैं। इस लुक के साथ सारा ने मेकअप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करते हुए इसे सिंपल रखा। तस्वीरों में सारा ने अपने बालों को पॉनीटेल कर रखा है। तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "कैंडी क्रश।" सारा की ये तस्वीरें उनके प्रशंसकों को बेहद भा रही हैं। अब तक इसे 617,609 लोग लाइक कर चुके हैं और यह जारी है।
एक ने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आप कितनी खूबसूरत हैं।"
किसी और ने लिखा, "ड्रीम गर्ल, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।"
सारा आने वाले समय में 'कुली नंबर वन' में नजर आएंगी, जो साल 1995 में इसी नाम से आई मशहूर फिल्म की रीमेक है। इसके निर्देशक डेविड धवन हैं और निर्माता वासु भगनानी प्रोड्यूस हैं।
फिल्म में सारा वरुण धवन के विपरीत नजर आएंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement