sara ali khan spotted with kedarnath movie team at dinner date-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्लैमरस लुक में फिल्म की टीम के साथ Dinner date पर गई सारा अली खान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 12:52 PM (IST)
ग्लैमरस लुक में फिल्म की टीम के साथ Dinner date पर गई सारा अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने जा रही। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही सारा लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में सारा को फिल्म की टीम के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर एन्जॉय करते स्पॉट किया गया। इस मौके पर रेस्तरां के बाहर दिखीं सारा का काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। सारा अली खान क्रीम कलर की शॉर्ट ड्रेस और कर्ली ओपन हेयर में काफी प्रिटी लग रही थी। डेब्यू से पहले ही सारा का फैशनेबल अंदाज चर्चा में बना रहता है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सारा अक्सर फिल्म के लिए वर्कशॉप लेते हुए स्पॉट किया गया है। सारा के ऑपोजि‍ट नजर आने वाले सुशांत सिंह राजपूत को यहां कैजुअल लुक में देखा गया। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर, प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ दो और टीम मेंबर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/15
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement