Salman Khan announces advance booking of Radhe in UAE-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान खान ने दुबई में की 'राधे' की अग्रिम बुकिंग की घोषणा

khaskhabar.com: सोमवार, 03 मई 2021 09:15 AM (IST)
सलमान खान ने दुबई में की 'राधे' की अग्रिम बुकिंग की घोषणा
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रविवार को घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की अग्रिम बुकिंग संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो गई है। यह फिल्म 13 मई को ईद के मौके पर विश्व स्तर पर रिलीज होने वाली है। यूएई में रहने वाले अपने फैंस के लिए सलमान ने ट्विटर पर लिखा है, "हैशटैगराधे की एडवांस बुकिंग्स हो गई है शुरू फॉर द यूएई। मिलते हैं थिएटर्स में। सुरक्षित रहें।" सलमान ने इसके साथ ही अपनी फिल्म के पोस्टर को भी ट्वीट किया है, जिसमें वह दिशा पटानी के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान पोस्टर में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म कई अन्य देशों में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसे फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि फिल्म को डिजिटली देखा जा सकेगा। फिल्म 13 मई को जीप्लेक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement