फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त सुपरस्टार सलमान खान आगामी फिल्म ‘बैंजो’ के ट्रेलर से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि रितेश देशमुख और नरगिस फाखरी ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। अभिनेता ने ट्विटर के माध्यम से फिल्म और कास्ट की सराहना करते हुए कहा, ‘बैंजो’ का ट्रेलर देखा, रितेश और नरगिस बेहतरीन। थैंकगॉड बप्पा, अब हिंदी सबटाइटल्स के साथ।’