Sakshi Tanwar amazing actress: Aamir Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साक्षी तंवर की अभिनय क्षमता पर यह क्या बोल गए आमिर

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 5:10 PM (IST)
साक्षी तंवर की अभिनय क्षमता पर यह क्या बोल गए आमिर
नई दिल्ली। सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों के जीवन पर आधारित हैं। इस फिल्म में आमिर खान महावीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं जबकि फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर निभा रही हैं। आमिर ने फिल्म प्रचार के दौरान साक्षी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘साक्षी बहुत ही कमाल ही अभिनेत्री है। वह सिर्फ एक टेक में सीन पूरा कर देती हैं। जब आप फिल्म में उनका काम देखोगे तो आप भी उनके काम के कायल हो जाओगे।’’ (आईएएनएस)

[@ सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement